18 September 2024

पुलिस अधिकारी,कर्मचारियों को मिलने वाले पदकों को संशोधित/पुर्ननिर्धारित किया गया अब मिलेंगे यह सम्मान

 

दी ग्लोबल टाईम्स न्यूज़ /देहरादून

उत्तराखण्ड पुलिस विभागान्तर्गत वर्तमान समय तक पुलिस अधिकारी व पुलिस कर्मचारियों को राज्पाल उत्कृष्ट सेवा पदक, मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक, उत्कृष्ट/सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह एवं अति/उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किये जाते हैं।

पुलिस अधिकारी,कर्मचारियों को प्रदान किये जाने वाले उक्त पदकों को संशोधित/पुर्ननिर्धारित करते हुये निम्नलिखित पदक/डिस्क प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है:-

1- राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक।
2- मा0 मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पद।
3-पुलिस महानिदेशक का प्रशस्ति डिस्क गोल्ड।
4- पुलिस महानिदेशक का प्रशिस्त डिस्क सिल्वर।

उपरोक्त पदक/डिस्क हेतु तैयार एसओपी में राजपत्रित एवं अराजपत्रित पुलिस अधिकारी, कार्यालय स्टाफ एवं फील्ड स्टाफ तथा हाई एल्टीट्यूड क्षेत्र में ड्यूटी करने वाले पुलिस अधिकारी/ पुलिस कर्मचारियों हेतु भी पदक/डिस्क की संख्या निर्धारित की गई है।