27 July 2024

उत्तराखंड के जाने-माने इतिहासकार डॉ यशवंत को मिला पद्मश्री पुरस्कार

उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। यशवंत कठोच का शिक्षा में अहम योगदान रहा है, जिसके लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

 

बता दें कि दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ यशवंत कठोच को पद्मश्री से सम्मानित किया। डॉ यशवंत कठोच को भारतीय संस्कृति, इतिहास, पुरातत्व शोध के कार्यों के लिए पद्मश्री से नवाजा गया है।

जानिए कौन है डॉ यशवंत कठोच

डॉ. कठोच पौड़ी जनपद के एकेश्वर विकासखंड स्थित मांसों गांव के मूल निवासी हैं। उन्होंने 1974 में आगरा विवि से प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति तथा पुरातत्व विषय में विवि में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वर्ष 1978 में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के गढ़वाल हिमालय के पुरातत्व पर शोध ग्रंथ प्रस्तुत किया और विवि ने उन्हें डीफिल की उपाधि से नवाजा। उन्होंने 33 साल एक शिक्षक के रूप में सेवाएं दीं। वर्ष 1995 में वह प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए।रिटायर होने के बाद उन्होंने अपनी रुचि को जारी रखा और लगातार लेखन कार्य में जुटे रहे।

You may have missed