दी ग्लोबल टाइम्स न्यूज/ नई दिल्ली। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात में राज्य की कानून व्यवस्था, सुरक्षा परिदृश्य, महिला सुरक्षा, और पुलिस सुधारों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। दोनों के बीच भारतीय न्याय संहिता के क्रियान्वन संबंधी चुनौतियों पर चर्चा की गई।
राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों और इसके लिए जरूरी सहयोग पर चर्चा की गई। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए विशेष अभियान और योजनाओं की रूपरेखा पर भी बात हुई।
राज्य पुलिस में सुधार के लिए उठाए जा रहे कदमों और केंद्र सरकार से अपेक्षित सहयोग पर गहन मंथन हुआ। बढ़ते साइबर अपराधों से निपटने के लिए राज्य की तैयारियों और इस दिशा में आवश्यक संसाधनों की जरूरत पर चर्चा की गई। उत्तराखंड पुलिस बल को अत्याधुनिक तकनीक और प्रशिक्षण के माध्यम से और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।
केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने पुलिस महानिदेशक को राज्य की कानून व्यवस्था, विशेष रूप से महिला सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।
पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने केंद्रीय गृह सचिव को देवभूमि उत्तराखंड आने और राज्य के अधिकारियों का मार्गदर्शन करने हेतु सादर आमंत्रित किया।
More Stories
निकाय चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न वार्डों में जनसभाओं को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया संबोधित,भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करी
उत्तराखंड सरकार और आइसलैंड की कंपनी VERKIS के साथ MoU हस्ताक्षरित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से सोशल मीडिया अकाउंट्स की DP पर राष्ट्रीय खेलों का लोगो लगाए जाने का आग्रह किया