18 September 2024

जिलाधिकारी सविन बंसल ने इन तहसीलदारों के किये तबादले, जाने क्या है वजह…

The Global Times News/ Dehradun : उत्तराखंड में स्थानान्तरण प्रक्रिया के बीच तबादले की एक और बड़ी खबर आ रही है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिले में अपने कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल की घोषणा की है।

इस बदलाव के तहत देहरादून के तीन प्रमुख तहसीलदारों के तबादले किए गए हैं, जिससे नागरिकों को बेहतर सेवाएँ प्रदान करने की दिशा में एक नया कदम उठाया गया है।

इन तहसीलदारों के हुए तबादले

1. विवेक राजौरीका: जो पहले तहसीलदार कालसी के पद पर कार्यरत थे, अब उन्हें तहसीलदार विकास नगर के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है।

2. चमन सिंह: पूर्व में तहसीलदार सदर के पद पर तैनात थे, अब उन्हें तहसीलदार कालसी के पद पर नियुक्त किया गया है।

3. सुरेंद्र सिंह: जिन्होंने पहले प्रभारी तहसीलदार विकास नगर के पद पर कार्य किया, अब उन्हें तहसीलदार सदर के पद पर तैनात किया गया है।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने इस तबादले के फैलसे को जनहित में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया है। उनका कहना है कि इस कदम से प्रशासनिक कार्यों में अधिक पारदर्शिता और कुशलता सुनिश्चित की जा सकेगी, जिससे नागरिकों को अधिक सुविधाजनक और प्रभावी सेवाएँ मिल सकेंगी।