26 August 2024

मंत्री गणेश जोशी ने शहीद नायक विनोद सिंह के डोईवाला स्थित आवास पहुंचकर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

  1. दी ग्लोबल टाइम्स न्यूज़/ देहरादून :  सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जम्मू कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए उत्तराखंड के जनपद टिहरी गढ़वाल के शहीद नायक विनोद सिंह के डोईवाला के अठूरवाला स्थित उनके आवास पहुंचकर अमर शहीद विनोद सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।


सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शौक संवेदनाएं व्यक्त कर शहीद के परिजनों को सांत्वना दी। मंत्री ने परिवारजनों को ढांढस बंधाया और राज्य सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पाकिस्तान के कायराना पूर्ण हमले की निंदा की।


उन्होंने कहा आज तक का इतिहास है, कि आमने सामने की लड़ाई में पाकिस्तान कभी भारत से नहीं जीत सकता है। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा पाकिस्तान के इस कायराना हमले का बदला भारतीय सेना के जवान जरूर देंगे। मंत्री गणेश जोशी ने कहा दुःख की इस घड़ी में सरकार शहीद परिवारवालों के साथ हमेशा खड़ी है।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से भी शहीद को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर कर्नल आरएस भंडारी, पीटीआर शमशेर सिंह बिष्ट, समाजसेवी ललित जोशी, सेना के अधिकारी, शहीद के परिजन सहित हज़ारो की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

You may have missed