दी ग्लोबल टाइम्स न्यूज/ उधम सिंह नगर : राज्य के जिले ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में पति के संग सात फेरे लेने वाली पत्नी द्वारा अपने पति के सर में लोहे के तवे से हमला कर पति की बेरहमी से हत्या की। पुलिस ने शुक्रवार को हत्यारोपी पत्नी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बुधवार देर रात मोहल्ला सुभाषनगर निवासी चंद्रप्रकाश और उसकी पत्नी कंचन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि नाराज पत्नी ने लोहे का तवा और लकड़ी की फंटी से पति पर प्रहार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
बताते हैं कि घटना के बाद आरोपित महिला रातभर उसी कमरे में मृत पति के साथ रही। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे आरोपित महिला ने अपने ससुर शंकर को बताया कि उसके पति को रात नशे में कुछ हो गया। परिवार के लोगों ने कमरे में जाकर देखा तो चंद्रप्रकाश को मृत पाया। उसकी नाक और सिर से खून बह रहा था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ अन्न राम आर्य ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मृतक के पिता शंकर ने बहू के किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग होने का आरोप भी लगाया है। वही मृतक चंद्रप्रकाश नशे का आदि भी बताया जा रहा है। पुलिस हर पहलू पर जांच पड़ताल कर रही है।
More Stories
मसूरी में पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए पांच मार्गों पर चलेंगे गोल्फकार्ट
निकाय चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न वार्डों में जनसभाओं को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया संबोधित,भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करी
उत्तराखंड सरकार और आइसलैंड की कंपनी VERKIS के साथ MoU हस्ताक्षरित