18/01/2025

The Global Times News

Presents the truth boldly…

यहाँ यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 15 की मौत 40 से अधिक घायल

बस में लगभग 60 से अधिक यात्री थे सवार, पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा चलाया जा रहा है बचाव अभियान।

दी ग्लोबल टाइम्स न्यूज/ जम्मू। जम्मू-पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग (144ए) पर अखनूर के टूंगी मोड़ क्षेत्र में एक यात्री बस गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में अब तक 15 लोगों के मारे जाने की खबर है। करीब 40 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इनमें 20 को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। घायलों को अखनूर उपजिला अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफेर किया जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश नंबर की यह बस जम्मू से शिवखोड़ी को जा रही था। बस का नंबर है- यूपी 86ईसी 4078 बताया गया है। यह बस अखनूर के टूंगी मोड़ में गहरी खाई में जा गिरी। बस में लगभग 60 से अधिक यात्री सवार थे।

मौके पर एसडीएम अखनूर लेख राज, एसडीपीओ अखनूर मोहन शर्मा, थानाप्रभारी अखनूर तारिक अहमद मोके पर बचाव कार्य मे जुटे हुए हैं।