
दी ग्लोबल टाइम्स न्यूज/ पंजाब :
मैं वीरों की इस धरती से वायुसेना, थलसेना, नौसेना के सभी जांबाजों और देश के शूरवीरों को सैल्यूट करता हूं : प्रधनमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जालंधर में आदमपुर एयर बेस का दौरा किया। यहां उन्होंने सेना के जवानों और वायु योद्धाओं का हौसला बढ़ाया। पीएम मोदी ने यहां सिर्फ जवानों के साथ तस्वीरें ही नहीं खिंचवाईं, बल्कि इससे पाकिस्तान झूठ को दुनिया के सामने बेनकाब कर दिया। उन्होंने जवानों से बात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले भारत माता की जय यह सिर्फ उद्धोष नहीं है, यह देश के हर उस सैनिक की शपथ है, जो मां भारती की मान मर्यादा के लिए जान की बाजी लगा देता है। यह देश के हर उस नागरिक की आवाज है जो देश के लिए जीना चाहता है। यह मैदान में भी गूंजती है और मिशन में भी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब भारत के सैनिक मां भारत की जय बोलते हैं तो दुश्मन के कलेजे कांप जाते हैं। जब हमारी मिसाइलें सनसनाती हुईं निशाने पर पहुंचती हैं, तब दुश्मनों को सुनाई देता है- भारत माता की जय। जब रात के अंधेरे में भी हम सूरज उगा देते हैं तो दुश्मन को दिखाई देता है- भारत माता की जय। जब हमारी फौज परमाणु बम की धमकी हवा निकाल देती है तो आकाश से पाताल तक एक ही आवाज गूंजती है भारत माता की जयकार। प्रधानमंत्री ने कहा आप सभी ने कोटि-कोटि भारतीयों का सीना चौड़ा कर दिया। हर भारतीय का माथा ऊंचा कर दिया। आपने इतिहास रच दिया। मैं आपके दर्शन करने आया हूं।
प्रधानमंत्री कहा कि जब वीरों के पैर जमीन पर पड़ते हैं तो धरती धन्य हो जाती है। आज से अनेक दशक बाद भी जब भारत के पराक्रम की चर्चा होगी तो उसके सबसे प्रमुख अध्याय आप और आपके साथी होंगे। आप सभी वर्तमान के साथ ही देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए भी नई प्रेरणा बन गए हैं।