दी ग्लोबल टाइम्स न्यूज : सांप…एक ऐसा नाम जिसे सुनते ही लोगों की रूह कांप जाती है. सदियों से सांपों को लेकर तरह-तरह की मान्यताएं और कहानियां हमारे आसपास घूमती रही हैं। कुछ लोग तो यहां तक मानते हैं कि सांप की हड्डी में जहर होता है।
मुरारी सिंह साफ कहते हैं ये मान्यता पूरी तरह से गलत है कि सांप की हड्डी में जहर होता है। असल में, सांप का विष केवल उसकी विष ग्रंथियों में ही होता है, जो उसके सिर के पास मौजूद होती हैं।
जब वह किसी को काटता है, तो उसके आगे के खास दांत जिन्हें फैंग्स कहा जाता है से यह ज़हर शरीर में जाता है. मतलब साफ है, सांप के मांस या हड्डी में कोई विष नहीं होता। हालांकि मुरारी सिंह एक अहम चेतावनी जरूर देते हैं। अगर कोई व्यक्ति गलती से मृत सांप के विषदंत पर पैर रख दे और उसमें जहर शेष रह जाए, तो खतरा हो सकता है।कई बार मृत सांप के दांतों में ज़हर बचा रह जाता है, जो त्वचा के संपर्क में आकर शरीर में प्रवेश कर सकता है। बिना जहरीले सांप के दांत सर्पदंश के बाद भी पहचान की जा सकती है। अगर सांप के काटने के बाद दो निशान हो तो समझ जाइए सांप बहुत जहरीला है और अगर दो से ज्यादा निशान के साथ कई खरोच लगे हो तो वह साधारण और बिना जहरीला सांप हो सकता है।
उन्होंने यह भी बताया कि भारत के कुछ हिस्सों में और विश्व के कई देशों में सांप के मांस को खाया भी जाता है। ऐसे में यह प्रमाणित हो जाता है कि सांप के मांस या हड्डियों में जहर नहीं होता।
