21 September 2024

बड़ी खबर : ग्राम पंचायतों में परिसीमन के बाद बढ़ाए गए 141 वार्ड, क्या है वजह, देखें पूरी सूची…

दी ग्लोबल टाइम्स न्यूज / देहरादून :

  • 37 नई ग्राम पंचायतें अस्तित्व में आई परिसीमन के बाद
  • 59 हजार 362 हो गई है वार्डों की संख्या नए परिसीमन के बाद

प्रदेश में हरिद्वार जिले को छोड़कर 12 अन्य जिलों की ग्राम पंचायतों में हुए परिसीमन के बाद वार्डों की संख्या बढ़ोतरी हुई है। पंचायतों के पुनर्गठन के बाद जो तस्वीर सामने आई है, उसके अनुसार वार्डों की संख्या में 358 की बढ़ोतरी हुई, जबकि 217 वार्ड कम हुए हैं। इस तरह से देखें तो वार्डों की संख्या में वास्तविक रूप से 141 की वृद्धि हुई है। प्रदेश में कुछ समय बाद त्रिस्तरिय पंचायत चुनाव होने है। इससे पहले पंचायतों के परिसीमन एवं पुर्नगठन का कार्य पूरा किया जा चुका है। पुर्नगठन के बाद 37 नई ग्राम पंचायतें वजूद में आई हैं। वर्तमान में ग्राम पंचायतों की संख्या अब 7795 से बढ़कर 7832 हो गई है। इसी तरह से पंचायतों में वार्डों की संख्या में भी घटत-बढ़त हुई है। वर्तमान में वार्डों की संख्या 59221 से बढ़कर 59362 हो गई है।

परिसीमन पर क्या बोली पंचायती राज निदेशक

प्रदेश में बीते कुछ समय में नई नगर पंचायतों का गठन, पालिकाओं का सीमा विस्तार, राजस्व ग्रामों के सृजन कुछ एक ऐसे कारण रहे हैं, जिनके कारण वार्डों की संख्या में बढ़ोतरी या कमी आई है । – निधि यादव, निदेशक, पंचायती राज निदेशालय

जिलेवार परिसीमन आंकड़े

क्र.   जिला        वार्ड घटे       वार्ड बढ़े

  1. अल्मोड़ा        00            00
  2. नैनीताल        11            00
  3. बागेश्वर         00            19
  4. पिथौरागढ़      41            00
  5. चंपावत         00            05
  6. यूएस नगर     61            28
  7. पौडी            32            00
  8. टिहरी           28          114
  9. चमोली         15            35
  10. रुद्रप्रयाग       25            00
  11. उत्तरकाशी     02            91
  12. देहरादून        02            66

कुल           217          358

इन कारणों से परिसीमन में परिवर्तन

  •  पालिकाओं का सीमा विस्तार
  •  नई नगर पंचायतों का गठन
  • राजस्व ग्रामों का सृजन
  • ग्रामीण क्षेत्रों से शहरों की ओर होता पलायन।