पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पौड़ी में एक दुल्हन अपनी शादी के ही दिन अचानक गायब हो गई। दुल्हन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है। लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है. दुल्हन के गायब होने से लड़का और लड़की पक्ष में हड़कंप मच गया। इस बीच पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक़, युवती की शादी पौड़ी के एक गांव में हो रही थी. बारात रुद्रप्रयाग से आने वाली थी. जीजा का घर बारातियों के घर से नजदीक होने की वजह से शादी की रस्में वहीं से की जा रही थी. घटना के दिन पहले लड़की ने हथेली पर होने वाले दूल्हे का नाम मेहंदी से भी लिखवाया था. मेहंदी के कार्यक्रम के बाद देर रात सभी सोने चले गए. अगली सुबह जब दुल्हन को हल्दी के लिए ढूंढा गया तो वो घर से गायब मिली।
More Stories
रिखणीखाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नाम अब शहीद हवलदार हरेंद्र सिंह रावत के नाम से जाना जाएगा
खेल मंत्री रेखा आर्या ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का जायज़ा लिया,कहा अधिकारी तय समयसीमा में सुनिश्चित करें तैयारी
महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कहा किसी भी पीड़िता को न्याय के लिए जानकारी के अभाव में ना भटकना पड़े